संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अन्नदाता किसान यूनियन ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


बाढ़ प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा दे सरकार-सुरेश कुमार छिल्लर
हरिद्वार, 23 सितम्बर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अन्नदाता किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी सुरेश कुमार छिलर ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर किसानो की समस्याओं को हल करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरेश कुमार छिलर ने कहां कि अत्यधिक बरसात के चलते खेतों में पानी भरने व बाढ़ से किसानो की फसलें बर्बाद हो गयी हैं। फसलों के साथ किसानों के कृषि उपकरण भी खराब हो गए हैं।

किसानों और मजदूरों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के चलते पशुओं की मौत होने से किसान अत्यधिक संकट में आ गए हैं। सुरेश कुमार छिल्लर ने कहा कि कई प्रदेशों में कपास की फसलों में कीड़ा लगने से फसलें खराब हो रही हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। मुआवजे व राहत के लिए किसान भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों को किसानों को हुए नुकसान की पूर्ति के लिए पर्याप्त मुआवजा देना चाहिए।

छिल्लर ने कहा कि किसान लगातार आर्थिक रूप से किसान कमजोर हो रहा है। किसानों का कर्ज माफ किया जाए और तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाए। लंबित मुआवजे व बीमा क्लेम का तुरंत भुगतान किया जाए। जिससे उन्हें राहत मिल सके। इस दौरान कालूराम जैपुरिया सहित कई किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *