अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Haridwar News Politics
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 1 जुलाई। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिललेश यादव के 47वें जन्मदिवस पर ललतारौ स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मोत्सव की बधाईयां दी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मशकूर अहमद कुरैशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया। उन्होंने हमेशा ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली योजनाएं संचालित की। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता हमेशा ही बनी रहती है। सपा के युवा नेता उनके मार्ग दर्शन में सपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहंुचाने का काम कर रहे हैं।

सपा कार्यकर्ता धर्मनगरी में जनसमस्याओं के निराकरण में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों का भी खुलकर विरोध कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता रहा है। उन्होंने मां गंगा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीर्घायू की प्रार्थना की। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पाराशर व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी के चंद्रशेखर यादव ने कहा कि सपा ही सभी धर्म समुदाय के लोगों में समन्वय स्थापित कर विकास के नए आयाम रच सकती है। सभी वर्गो के हितों में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रशंसनीय कार्य किए गए। उनकी विकासवादी सोच के चलते ही यूपी का विकास हो सका। उन्होंने कहा कि भाजपा मात्र जात पात व धर्म के भेदभाव को बढ़ाने का काम कर रही है।

कोरोना काल में मजदूरों श्रमिकों का उत्पीड़न किया गया। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की परेशानियों का बढ़ाया जा रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लव दत्ता व श्रवण शंखधर ने कहा कि युवा दिलों की धड़कन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदर्शो पर चलकर युवा सपा को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दे रहे हैं। सपा के युवा कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निराकरण में जनता का सहयोग कर रहे हैं। समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में भी सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जन्म दिवस पर एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई देने वालों में आचार्य श्रीकृष्ण यादव, कपिल शर्मा, मौ.साहिल, श्यामवीर यादव, मणि यादव, विजय कश्यप, लियाकत कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *