अखिलेश यादव के जन्म दिवस सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Politics
Spread the love

कमल खडका

अखिलेश यादव के जन्म दिवस सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में गंगनहर पटरी पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर आशीष यादव ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री रहते अखिलेश द्वारा पेश किया विकास माॅडल ही भारत को विश्वगुरू बनाएगा। मुख्यमंत्री के रूप में किसानों का कर्ज माफ व मुफ्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ बेरोजगारी भत्ता, कन्याधन योजना, छात्रों को लैपटाॅप व टेबलेट वितरण, एक्सप्रेस वे निर्माण, खेलों का बढ़ावा देना, युवाओं के कल्याण आत्मनिर्भर युवा जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलायी।

जिससे उ.प्र. का समग्र विकास हुआ। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई से आम जनता त्रस्त है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण नेपाल व भूटान जैसे देश हमारे मित्र राष्ट्र भी चीन के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं इस अवसर पर मौसम अली, प्रिंस यादव, शिवकुमार, धर्मवीर, गुलजार मलिक, जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, काजी चांद, दिक्षान्त शर्मा, आदेश उपाध्याय, ंिरंकू, बंटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *