अखिल भारतीय सफाई कांग्रेस ने मनायी अंबेडकर जयंती

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 17 अप्रैल। नगर निगम स्थित अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यालय पर भारत रत्न बाबासाहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरन वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि वर्तमान में भारतीय संविधान पर जो खतरा मंडरा रहा है। उससे एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यकों को सचेत व जागरूक रहने की आवश्यकता है। सभी ने संविधान से छेड़छाड़ करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ एकजुट होकर सभी वर्गो को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर सुरेंद्र तेश्वर,राजेंद्र श्रमिक, आत्माराम बेनीवाल, अशोक तेश्वर, नरेश चनयाना, राजेंद्र चुटेला, वीरेंद्र श्रमिक, राजेश छाछर, प्रवीण कुमार, आनंद कांगड़ा, मुकेश श्रमिक, बलराम चोटाला, नीरज बागड़ी, दीपक चावरिया, सुभाष खैरवाल, मनोज छाछर, जुगनू कांगड़ा, अजय प्रधान, शिवम कुमार आदि शामिल रहे।