देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 3 मई। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत करने के साथ ही शोधकार्य करने वाले चिकित्सकों को शोध प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगें।

समारोह में हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, आयुष मंत्री श्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि, उदयपुर राजस्थान की विख्यात स्पेजरिस्ट डा.अचला मोगरा, बायोम स्पेजरिक फार्मा भिलाई के डायरेक्टर डा.निलेश थावडे, शिव सागर आसाम की रीनल स्टोन स्पेशलिस्ट डा.कबिता शर्मा, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष डा.सैयद हुसैन, उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष डा.लालातेंदु दलाई, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा.सुरेंद्र गुज्जर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डा.डीएस नेगी सहित अन्य प्रांतों से भी प्रख्यात चिकित्सक सम्मिलित होंगे। बैठक मे डा.आदेश शर्मा, डा.सुनील कुमार अग्रवाल, डा.विक्रम चौहान, डा.अमरपाल अग्रवाल, डा.वीएल अलखानिया, डा.ऋचा आर्य, डा.अशोक कुमार, डा.अर्सलान, डा.हरबंस सिंह, डा.बी.बी.कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply