अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जेजीआईसी की प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 8 मार्च। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान में मुख्य अतिथी भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं समाजसेवी सतीश त्यागी द्वारा विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा की नारी आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और खुद ही अपना मुकाम तय कर रही हैं। धीरे- धीरे ही सही लेकिन महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

महिला दिवस को मनाने के पीछे सबसे बड़ी वजह हैं कि महिलाओं को शिक्षा में बढ़ावा, करियर के क्षेत्र में समान अवसर और पुरुषों के जैसे ही समान अधिकार मिल सकें। समाजसेवी सतीश त्यागी ने कहा कि आज महिलाएं समाज के कई क्षेत्रों में आगे आकर कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। महिलाओं ने समाज निर्माण में भी हमेशा उल्लेखनीय भूमिका निभायी है। मां पुतलीबाई ने गांधीजी व जीजाबाई ने शिवाजी महाराज में श्रेष्ठ संस्कारों का बीजारोपण किया था।

माताओं के दिए संस्कारों के परिणाम स्वरूप ही शिवाजी महाराज व गांधीजी को हम उनके श्रेष्ठ कर्मों के कारण आज भी जानते हैं। इनका व्यक्तित्व विराट व अनुपम है। बेहतर संस्कार देकर बच्चे को समाज में उदाहरण नारी ही बना सकती है। इस दौरान अनु सिंह, सुषमा दास, योगिता नेगी, अंजना लखवारिया मुन्नी खारवाल बसंती सजवान, अनिता चैधरी आदि शिक्षिकाओ को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेमलता शुक्ला अनुराधा आर्य का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *