हरिद्वार, 28 अक्टूबर। थाना सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद की है। गंगोत्री एनक्लेव सिडकुल निवासी हाशिम द्वारा दर्ज कराए गए बाइक चोरी के मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस टीम ने दवा चौक पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि मोटरसाइकिल उसने कुछ दिन पहले गंगोत्री एनक्लेव महादेव पुरम से शाम के वक्त चोरी की थी।
जिसे वह बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी अमन पुत्र संजय निवासी ग्राम लमकोही रोड थाना सेवरही जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद केयर ऑफ उमेश तिवारी निकट सम्राट मार्केट थाना सिडकुल को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई अनिल बिष्ट, कांस्टेबल सुनील तोमर शामिल रहे।




