हरिद्वार, 28 अक्टूबर। जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया के कार्यालय में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय परिवाद समिति (पॉश एक्ट) की बैठक में ऐसे पुराने मामले जिन पर उत्तराखंड शासन ने जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के माध्यम से स्थानीय परिवाद समिति (पॉश एक्ट) को शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच के आदेश दिये हैं, पर समिति ने विस्तृत चर्चा की तथा साक्ष्यों को जांच के लिए अग्रसारित करने के आदेश दिए।
बैठक में जन जागरुकता के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर बैनर होर्डिंग लगाने और विभिन्न विभागों में इंटरनल कमेटियां गठित करने पर भी चर्चा की गयी। समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सचिव जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, सुमन कुटियाल, वरिष्ठ पत्रकार शशि शर्मा, एडवोकेट रश्मि उपाध्याय तथा विनिता मेहता उपस्थित रहे।




