अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं-प्रीतम सिंह

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 25 दिसंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी कचहरी के समक्ष धरने का आयोजन कर नगर कोतवाली क्षेत्र में अबोध बालिका के साथ अनाचार व हत्या पर आक्रोश प्रकट करते हुए फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी व दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है।

अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है। अपराधी कानून को धत्ता बताकर नित नए अपराध कर रहे हैं। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें वकील तक उपलब्ध करा रही है। चाहे देहरादून के विधायक महेश नेगी कांड हो या अन्य घटनाएं, सभी अपराधी खुले घूम रहे हैं। सुबे के मुख्यमंत्री इस पर मौन साधे हुए हैं। जब कांग्रेस ने विधानसभा में मामला उठाया तो अपराधी पर एक लाख का इनाम घोषित करके इतिश्री कर ली गयी। प्रदेश में भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है।

धर्मनगरी हरिद्वार में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि नाबलिग बालिका के साथ हुए रेप व हत्याा के केस की सीबीआई जांच हो तो पता चल जाएगा जिस मकान को बैंक ने सील कर रखा था। वहां पर इतना बड़ा काण्ड कैसे हुआ। इसके पीछे किसका संरक्षण है। यह सब जांच में सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे उत्तराखंड में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रकट करेंगे। जब तक केस की परते नहीं खुलती तथा अपराधी नहीं पकडे़ जाते चुप नहीं बैठेंगे। पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी तथा प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता भारी संख्या में भीड़ के साथ रोड़ शो पर निकलते हैं तो उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होता।

लेकिन दुष्कर्म व हत्या का शिकार हुई बालिका के साथ हुई घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाल रहे शहर के लोगों पर केस दर्ज करने का कार्य स्थानीय प्रशासन किसके इशारे पर कर रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार चाहे जितने मुकद्मे दर्ज कर ले।

धरने को प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक रामयश सिंह, विनय सारस्वत, महिला अध्यक्ष विमला पांडे, डा.संतोष चौहान, आर्येन्द्र शर्मा, अमरीश कुमार, सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर अनीता शर्मा, विधायक ममता राकेश, धर्मपाल सिंह ग्रा.अध्यक्ष, पूर्व विधायक राजकुमार, हाजी नईम कुरैशी, सनव्वनवर अली, मोहित उनियाल, रोशन लाल, हरेंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, मकबूल कुरेशी, अशोक शर्मा, फुरकान अली, परवेज आलम, नरेंद्र गुर्जर, तेलुराम प्रधान, सत्येंद्र प्रधान, कीरत सिंह प्रधान, रश्मि चैधरी, जटाशंकर श्रीवास्तव, पूनम भगत, विकास चैधरी, अमरदीप रोशन, रवि बहादुर, अनिल भास्कर, रवीश भटीजा, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह, गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, विनोद कुमार, जयेंद्र रमोला, हिमांशु बिल्जिवाण, सुनील कुमार, प्रदीप अग्रवाल, नीशा शर्मा, नीलम शर्मा, गार्गी राय, राम विशालदेव, गौरव चैधरी, सुरेंद्र शर्मा, साधु राम चैहान, रेनू नौटियाल, पार्षद शहाबुद्दीन, तहसीन, राजीव भार्गव ,अमन गर्ग, सोहेल अख्तर, मेहरबान खान, इसरार, शाहनवाज कुरेशी, सेठपाल परमार, देवेश शर्मा, सतीश कुमार, दीपक सैनी, राजवीर चौहान, विकास सिंह, सहदेव सिंह, फुरकान अली, अरविंद शर्मा एडवोकेट, मुरली मनोहर, पुरषोत्तम शर्मा, पुनीत कुमार पार्षद, जफर अब्बासी, महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट्ट, जयपाल सैनी, नत्थू सिंह, अरुण चौहान, कलीम खान, चौहान, राजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह पवार, यशपाल राणा, दिनेश कौशिक, श्याम सिंह, एसपी सिंह इंजीनियर, गार्गी राय, बलराम राठौर, रोहतास सैनी, चौ.बलजीत सिंह, जगत सिंह रावत, मेहर सिंह, रश्मि चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *