सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोचा

Uncategorized
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 31 जुलाई। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सट्टा सामग्री समेत एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए सटोरिए बिकाउ पटेल पुत्र साधु पटेल निवासी बड़ी सड़क मौहल्ला पांवधोई ज्वालापुर के कब्जे से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पैन व 1350 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।