50 हरे पेडो़ के साथ आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

बहादराबाद पुलिस ने अवैध रूप से ले जायी जा रही हरे पेड़ों की ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। होली पर्व के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत के निर्देशों पर बहादराबाद पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। पथरी पुल से आम के हरे पेड़ों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक परवेज निवासी महमूदपुर कलियर एवं महबूब निवासी मंगलौर को गिरफ्तार किया।

पुलिस की पूछताछ में दोनों ही आरोपी पुलिस को सही जानकारी नहीं दे पाये हैं। थाना अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रूप से आम के 50 हरे पेड़ ले जाए जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली व आम के हरे पेड़ों को जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसआई हेमंत भारद्वाज कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान सुशील चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *