चरस समेत आरोपी को गिरफ्तार किया

Crime Uncategorized
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 23 दिसम्बर। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को चरस समेत गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में पुलिस टीम ने अंबेडकरनगर से संधीरा पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला कडच्छ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 ग्राम चरस, इलेक्ट्रोनिक तराजू व 2210 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, एसएसआई संतोष सेमवाल, रेल चैकी प्रभारी एसआई देवेंद्र तोमर व कांस्टेबल अमित गौड़ शामिल रहे।