जाट महासभा ने मनायी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 23 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर जाट महासभा पंचपुरी द्वारा भेल सेक्टर-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसी एक समाज के नही बल्कि सर्व समाज के नेता थे। उन्होंने जीवन भर गरीबों, शोषित, मजदूरों, बुनकरो, किसानों के लिए कार्य कियाचौधरी देवपाल राठी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर चौधरी चरण सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और कई बार जेल भी गए, लेकिन पीछे नहीं हटे।

वीपी सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह पक्के आर्य समाजी थे। उन्होंने कभी मूर्ति पूजा नही की बल्कि मूर्ति पूजा का विरोध किया। उनका सम्पूर्ण जीवन यज्ञमय रहा कोई उन पर आज तक आरोप नही लगा सका। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि विपक्ष भी चैधरी चरण सिंह का सम्मान करता था। उनकी लिखी किताबें अमेरिका की यूनिवर्सिटी में आज भी पढ़ाई जाती हैं। सुकरम पाल, प्रदीप ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर चौधरी देवेंद्र कुमार, आशू, दीपक नेहरा, देवेंद्र कुंडू, रूपेश, खेमचन्द, सुक्रमपाल, संजय तालियान, रणजीत राणा, मुख्तयार सिंह, महक सिंह, अजय राठी, जीत सिंह ढिल्लो, केपी सिंह, मंजीत, धीर सिंह, नरेश कुमार, निरंकार सिंह, गौरव राठी, राहुल तोमर, जीतू राठी, यशपाल सिंह, कल्याण सिंह, प्रदीप चैधरी, जसवंत, रकम सिंह, हरबीर सिंह, योगेश पंवार, राममेहर सिंह, विपिन चौधरी, आजाद वीर, उमेश, सुधांशु आदि सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *