स्मैक समेत आरोपी दबोचे

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 21 मई। नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक से स्मैक लेकर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15.37 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकद्मा दर्ज करने के साथ बाइक को भी सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों एवं नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के अनुपालन में एसआई ऋषिकांत पटवाल ने सहयोगी पुलिसकर्मियों एडिशनल एसआई दिनेश कुमार, कांस्टेबल अनिल कुमार व रमेश सिंह के साथ टिबड़ी रोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों वापस भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोंनो ने अपने नाम आजाद पुत्र इकबाल व शौकीन पुत्र जामिन निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी बताए। पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस सप्लायर की तलाश में जुट गयी है।

Leave a Reply