आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 नवम्बर। थाना सिडकुल पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि चेकिंग के दौरान नेहरू कालोनी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखकर पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सन्जू बाबू पुत्र सुलेख चन्द्र निवासी रावली महदूद बताया। अवैध रूप से चाकू बरामद होने पर पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल हरिराज व होमगार्ड जिले सिंह शामिल रहे।