सत्यापन नहीं कराने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 नवम्बर। लकसर कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए किराएदारों और श्रमिकों का सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लोंगों का 50 हजार रूपए का कोर्ट चालान किया व जबकि 15 लोगों से मौके पर ही 3750 जुर्माना वसूल किया।

बुधवार को लक्सर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत े सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र तथा रायसी चैकी क्षेत्र में पुलिस टीम ने सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरो का सत्यापन न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 5 चरखी मालिकों पर 50 हजार का कोर्ट चालान किया। जबकि 15 लोगों से पुलिस एक्ट के अंतर्गत 3750 रूपए जुर्माना वसूल किया। पुलिस टीम में एएसआई भगतराम नौटियाल व होमगार्ड आजाद शामिल रहे।