बढ़ाए गए दामों को वापस ले सरकार-धीरेंद्र प्रताप

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 25 जून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने साइकिल चलाकर पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही अभूतपूर्व वृद्धि पर विरोध जताया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी व गरीब विरोधी फैसले कर रही है। जिस तरह से सरकार ने डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि की है और उसी के साथ साथ बसों के भाड़े में भी वृद्धि की है। उससे आम आदमी की कमर टूट गई है।

सरकार के जनविरोधी फैसलों से महंगाई लगातार बढ़ रही है। लाॅकडाउन के चलते रोजगार गंवा चुके आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। लेकिन सरकार को आम जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार पेट्रोल डीजल के बढ़ाए गए दामों को तत्काल कम करे। जिससे लोगों को राहत मिल सके।