बदलाव के बड़े विजन के साथ चुनाव लड़ रही है कांग्रेस-रागिनी नायक

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 फरवरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही उत्तराखण्ड की जनता के जीवन में बदलाव के बड़े विजन के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। चुनाव प्रचार करने आयी रागिनी नायक ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई हैं।

जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। उत्तराखण्ड में महंगाई चरम पर है। किसान, मजूदर, युवा, महिलाएं, छोटे व्यापारी सब भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। रोजगार की तलाश में युवा पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। छोटा प्रदेश होने के बावजूद उत्तराखण्ड उच्च बरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल है। भाजपा सरकार में कुंभ में कोरोना टेस्ट घोटाला हुआ। हरिद्वार में नशे का कारोबार चरम पर है। भाजपा पदाधिकारी के घर से शराब पकड़ी गयी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर नशे का कारोबार खत्म किया जाएगा। रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपए में दिया जाएगा। गरीब परिवरों को सामाजिक आर्थिक न्याय योजना के तहत 40 हजार रूपए साल में दिए जाएंगे। रिक्त पदों को भरा जाएगा। रागिनी नायक ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सड़क से संसद तक जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है।

उत्तराखण्ड में सरकार बनने पर जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान जनता बदलाव करने का मन बना चुकी है। कांग्रेस सरकार बनने पर जनता की परेशानियों को दूर किया जाएगा। प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बिमला पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, शशी झा, अंजू द्विवेदी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अंशुल श्रीकंुज, विभाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *