बालाजी शनिदेव मंदिर में कोरोना मृतकों की आत्मशांति की प्रार्थना की

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 19 मई। जगजीतपुर पीठ बाजार स्थित बालाजी शनिदेव मंदिर का स्थापना दिवस सूक्ष्म रूप से पूरे विधि विधान द्वारा मनाया गया। मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रति वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते थे। लेकिन इस वर्ष प्रशासन की कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर संचालक अनिल मिश्रा ने बताया कि स्थापना दिवस पर भगवान बालाजी और शनिदेव का अभिषेक किया गया।

जिसके उपरांत 56 भोग लगाए और हवन करके प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण और कोरोना महामारी को दूर करने के लिए भी प्रार्थना की गई। देश में कोरोना महामारी से लाखो लोगो की मृत्यु हो गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए भी हवन में आहुति दी गई। उन्होंने कहा कि इस समय सभी स्वयं को बचाकर एक दूसरे की मदद करें। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले।

इस बीमारी का अभी तक इलाज संभव नहीं हो सका है। बचाव ही इसका एकमात्र इलाज है। जो लोग सावधानी बरत रहे हैं वही सुरक्षित भी हैं। इस अवसर पर डा.रमेश कुमार मिश्रा, राजकुमार गंगाशरण, शशि मिश्रा, गोविंद अधिकारी, विमल सैनी, चैतन्य मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, राजा, शुभम, कुलदीप, अशोक मिश्रा, पंडित गिरीश, पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे।