बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 फरवरी। थाना पथरी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी बाइक बरामद की है। घिस्सुपुरा निवासी सुमित कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बाइक चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने फेरूपुर बैरियर पर चेकिंग के दौरान दीपक सैनी पुत्र विनोद सैनी निवासी भोगपुर लक्सर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गयी बाइक बरामद कर ली। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नन्दकिशोर, कांस्टेबल मुकेश चैहान, तरसेम व रविन्द्र बिष्ट शामिल रहे।