भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Politics
Spread the love

तनवीर


पीएम मोदी ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान-विदित शर्मा
हरिद्वार, 14 नवम्बर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू किए गए घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विदित शर्मा के नेतृत्व में उत्तरी हरिद्वार में घर-घर जाकर लोगों को पत्रक वितरित किए और पार्टी की नीतियों व सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विदित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है। देश तेजी से तरक्की कर रहा है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा को देश की जनता समर्थन मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो के आधार पार्टी चुनाव में जनता के बीच जा रही है। जनसंपर्क के दौरान जनता फूलमाला पहनाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत कर रही है।

इस दौरान शैलेंद्र मिश्रा, आदित्य शर्मा, रामसिंह, बबलू, राकेश मिश्रा, मुकेश राणा, पार्वती, सीमा देवी, प्रदीप राजपूत, गगन राजपूत, सुखबीर, पप्पू, ममता आदि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।