बाल दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंडित नेहरू को नमन

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 14 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उन्हेें पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित नेहरू को नमन किया और गोष्ठी का आयोजन कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश के विकास में योगदान करने का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल कहा कि देश के लिए जो स्वप्न पंडित नेहरू ने संजोए थे।

वर्तमान सरकार ने उन्हें खंड खंड कर दिया है। भारत के आजाद होने पर पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने वाले पंडित नेहरू ने जगह-जगह कारखाने लगाए। जिससे लोगों को रोजगार मिला। परंतु वर्तमान भाजपा सरकार ने वे सभी कारखाने बंद कराने का कार्य किया। जिससे करोड़ों लोग बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.आलोक शर्मा कहा कि 1947 से लेकर 1962 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे पंडित नेहरू ने खाद्यान्न व रोजगार के मामले देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे भारत में कल कारखाने लगाए तथा आधुनिक तरीके से खेती के लिए संसाधनों का विकास किया।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। इसीलिए उनके जन्म दिवस को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन दुर्भाग्य से नशे का आदी बनाकर बच्चों का बचपन छीना जा रहा है। शहर के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर शराब के ठेके खोल दिए गए हैं। शहर के अंदर जगह-जगह अवैध रूप से शराब व अन्य मादक पदार्थो की बिक्री हो रही है। लेकिन सरकार से इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद नए भारत का निर्माण किया। उनके द्वारा स्थापित कारखानों को बेचा जा रहा है। जिसके आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे। पूर्व नपा अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर व पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान बच्चों के विकास की ओर नहीं है। सरकार सिर्फ अपना विकास चाहती है।

मायापुर ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, मध्य हरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तथा कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि बाल दिवस पर स्कूलों में गोष्ठी में होती थी। परंतु आज सब कुछ समाप्त कर दिया गया है तथा इतिहास से भी बाल दिवस का पाठ हटा दिया गया है। जिससे आने वाली पीढ़ी को इतिहास के बारे में मालूम नहीं चलेगा।

कार्यक्रम मे जगतसिंह रावत, बीएस तेजियान, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, कैलाश प्रधान दिनेश पुंडीर, पार्षद सुहैल कुरैशी, अमनगर्ग, संजय सैनी, नवेज अंसारी, राजीव गौड़, बलराम राठौर, आकाश बिरला, हरद्वारी लाल, उदित विद्याकुल, शिवम खेवड़िया, शुभम जोशी, नीलम शर्मा, कविता गुप्ता, कपिल पाराशर, विपिन पेवल, अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, बलराम गिरी कड़क, पवन शर्मा, नितिन यादव, रोहित नेगी, इंद्रकुमार गौड़, सत्यम शर्मा, किशनलाल, पारस कुमार आदि ने भी विचार रखे तथा पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *