भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

Haridwar News
Spread the love


रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की
हरिद्वार, 30 सितम्बर। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के चलते बस्ती की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिससे बरसात में घरों में पानी घुसने और जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।

अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि जंगली जानवरों व बरसाती पानी से बचाव के लिए शीघ्र ही सुरक्षा दीवार व फेसिंग का कार्य होना अत्यन्त आवश्यक है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व में भी रामगढ़ बस्ती की सुरक्षा हेतु सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था। क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का नवनिर्माण व खुले क्षेत्र में नयी सुरक्षा दीवार का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शीघ्र ही सुरक्षा दीवार निर्माण का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से व्यापारी नेता संजय पाल, संजय संतोषी, प्रदीप शर्मा, सीमा भारद्वाज, आशा कश्यप, राजेन्द्र बंटी, चमन लाल, रोहित कश्यप, निखिल, नितिन रावत, रियांश राजपूत, अमित, बलिस्टर यादव, कमल कश्यप, शेर सिंह, आदित्य यादव, रूपेश शर्मा, राघव ठाकुर, गोपी सैनी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply