हरिद्वार, 30 सितम्बर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने के संबंध में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान वर्कर हॉस्टल तिराहे के पास एक संदिग्ध को चोरी की गयी बाइक समेत दबोच लिया।
जिसकी पहचान अमन कुमार पुत्र प्रेम चन्द निवासी शिवपुरी गली नं.5 जगजीतपुर कनखल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकद्मे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एडिशनल एसआई सुबोध घिल्डियाल, एडिशनल एसआई सोनिया, हेडकांस्टेबल शिवराज शर्मा, कांस्टेबल विजयपाल शामिल रहे।


