चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व एक लाख बैठक करेगी भाजपा-मदन कौशिक

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 16 दिसम्बर। विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रैसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि हरिद्वार में 18 दिसंबर को पंतदीप मैदान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। रैली का समापन उत्तरकाशी में होगा। मदन कौशिक ने बताया कि कुमाऊं में यात्रा का शुभारंभ बागेश्वर से और समापन खटीमा में होगा। कुमाऊं में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रैली को प्रारंभ करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि संकल्प यात्रा को विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय मंत्री व संगठन से जुड़े नेता भी संबोधित करेंगे। कौशिक ने बताया कि चुनाव आचार संहिता से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में 1000 रूम मीटिंग सहित पूरे प्रदेश में 1 लाख बैठक करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, युवा मोर्चा के सम्मेलन भी चुनाव आचार संहिता से पूर्व किए जाएंगे। कांग्रेस की देहरादून में आयोजित राहुल गांधी की रैली के संबंध में कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश प्रदेश के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत ही नहीं बल्कि 60 से अधिक सीटें मिलेंगी और कांग्रेस का प्रदेश से सूपड़ा साफ होगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला महामंत्री विकास तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट, मयंक गुप्ता, विशाल गर्ग, तरुण नैयर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *