भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 22 सितम्बर। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी। मोर्चा के जिलाध्यक्ष एजाज हसन की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में विशेष रूप शामिल हुए मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक सुराज खान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात की समीक्षा की गई तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, सरकारी योजनाओं को बिना किसी परेशानी के हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रदेश संयोजक सुराज खान ने कहा कि आज तक अलग-अलग राजनीतिक दलों ने अल्पसंख्यक समाज का शोषण और दोहन किया और हाशिये पर ला खड़ा किया। अब समय आ गया है कि समाज जागृत हो और सही-गलत की पहचान करें।

जिला अध्यक्ष एज़ाज़ हसन ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को समझना होगा कि भारतीय जनता पार्टी उनके खि़लाफ़ नहीं है, बल्कि उनका सर्वांगीण विकास चाहती है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, मुद्रा योजना, आवास योजना, छात्रवृत्ति योजनाए एवं हुनर हाट जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं इस बात की प्रत्यक्ष गवाह हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यक समाज को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ना और आगे बढ़ाना चाहते हैं।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गुलफाम शेख, जिला महामंत्री निर्मल सिंह एवं मोहसिन मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष नसीम सलमानी, जिला मंत्री अब्दुल समी एवं मंत्री खुर्रम मलिक, जिला मीडिया संयोजक शाहनवाज शाह, कार्यालय मंत्री परवेज़ आलम, जिला कोषाध्यक्ष शाहरुख सलमानी, मंडल अध्यक्ष अब्दुल खालिद, मंडल अध्यक्ष मुसर्रत अली, मंडल महामंत्री मुकर्रम अंसारी, नईम अंसारी, मंडल महामंत्री नईम मंसूरी, साहिल कस्सार, फुरकान अहमद सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply