ओबीसी समाज को पूरा सम्मान देती है भाजपा-देवेंद्र प्रजापति

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 25 फरवरी। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि भाजपा ओबीसी समाज का पूरा सम्मान करती है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री मनोज पाल के संचालन में आयोजित वर्चुअली बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

बैठक में मौजूद मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी एवं महामंत्री मनोज पाल ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। बैठक में पवन भारद्वाज, प्रदीप मौर्य, किरण चौधरी, वीर सिंह, अमित कुमार, कंचन कश्यप, प्रदीप पाल, सहित सैकड़ों मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *