मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी भाजपा-मनव्वर कुरैशी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 18 अक्टूबर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ चुनाव में निश्चित रूप से मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा पिछले चुनाव से भी अधिक बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार का गठन करेगी।

प्रैस को जारी बयान में मनव्वर कुरैशी ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद विकास योजनाओं में तेजी आयी है। भाजपा सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है। पर्यटन कारोबार से जुड़े वाहन चालकों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मचारियों सहित तमाम वर्गो को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। महिलाओं के कल्याण के लिए भी सरकार विभिन्न योजनाओं को लागू कर रही है। चारधाम यात्रा संचालित होने से पर्यटन, होटल कारोबारियों समेत तमाम व्यापारियों को राहत मिली है।

कानून व्यवस्था पहले से और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व प्रतिभा के धनी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को समाज के प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिल रहा है। जिसके चलते भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत से उत्तराखण्ड में सरकार का गठन करेगी। कांग्रेस को जनता पहले ही नकार चुकी है। कांग्रेस नेताओं के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *