धूमधाम से मनाया गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 3 दिसम्बर। सिख समाज के प्रथम गुरु गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव संत महेंद्र सिंह एनक्लेव समिति कनखल द्वारा संत जगजीत सिंह शास्त्री के सानिध्य में निर्मल संतपुरा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। प्रकाशोत्सव में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। इस दौरान दरबार साहिब श्री मुक्तसर साहिब के हजूरी रागी भाई गगन प्रीत सिंह ने शबद कीर्तन से श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने पूरे विश्व को भाईचारे, प्रेम, सौहाद्र और मिलजुलकर रहने का संदेश दिया।

पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने गुरुपूर्व की बधाई देते हुए कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाएं। कनखल के कृष्णा नगर में भी गुरुपूर्व धूमधाम से मनाया गया और श्रद्धालुओं को अटूट लंगर बरताया गया।

इस अवसर पर बाबा मोहन सिंह, बाबा तीरथ सिंह, संत मंजीत सिंह, समिति के सदस्य कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह (रिंकू), हरविंदर सिंह, महेंद्र सिंह, गौरवदीप सिंह, डा.शीलू सिंह भाटिया, संदीप कौर, अपरिंद्र कौर, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद परमिंदर सिंह गिल, नितिन माना, प्रशांत शर्मा, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, लव कुमार शर्मा, मयंक गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, गुरजिंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।