विडियो :-कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया शो रूम का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 17 जनवरी। चंद्राचार्य चौक समीप खुले कपड़ों के शो रूम सभ्यता का उद्घाटन शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने फीता काटकर किया। शो रूम स्वामी नितिन सांगवान व अशोक चैधरी ने फूलमाला पहनाकर व बुके देकर शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि पिछले लगभग एक साल से कोरोना के चलते चलते प्रभावित हुई आर्थिक गतिविधियां धीरे धीरे पटरी पर लौट रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लाॅकडाउन के दौरान जिस प्रकार देश की अर्थव्यवस्था को संभाला वह बेहद प्रशंसनीय है।

पीएम के नेतृत्व में अब वैज्ञानिकों ने कोरोना का स्वदेशी टीका विकसित कर देशवासियों को तोहफा दिया है। वैक्सीन आने के बाद कोरोना को समाप्त करने में मदद मिलेगी। कोरोना कंट्रोल होने से व्यापारियों में उत्साह है। सभ्यता शो रूम के संचालक नितिन सांगवान व अशोक चैधरी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार में भी व्यापारिक गतिविधियां गति पकड़ रही हैं। सभ्यता जैसे शो रूम की शहर में आवश्यकता भी थी। एक ही छत के नीचे भारतीय सभ्यता व संस्कृति से जुड़े परिधान लोगों को मिल सकेंगे।

नितिन सांगवान ने बताया कि सभ्यता पूरी तरह एक भारतीय ब्राण्ड है। देश भर में इसके दो सौ शो रूम हैं। हरिद्वार में यह पहला शो रूम है। तेजी से बढ़ रहे सभ्यता ब्राण्ड द्वारा प्रतिमाह लगभग पचास नए डिजाईन बाजार में लांच किए जाते हैं। सभ्यता के परिधान में महिलाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। सभ्यता की विशेषता है कि कंपनी के परिधान समाज के सभी वर्गो की पहुंच में हैं।

इस दौरान समाजसेवी विशाल गर्ग, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मृदुल कौशिक व आशीष चैधरी ने सभ्यता के स्वामी नितिन सांगवान को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय परंपरांओं व संस्कृति को बढ़ावा देने में सभ्यता के परिधान अहम भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर सुनील गुलाटी, जीतू चैधरी, सुधीर गुप्ता, सचिन गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *