कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

Haridwar News Social
Spread the love

हरिद्वार, 11 मार्च। स्थानीय विधायक तथा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने खन्ना नगर स्थित निज निवास पर कार्यकर्ताओं संग जमकर होली खेली। इस दौरान प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मदन कौशिक ने कहा कि राग, रंग व उल्लास का होली समरसता को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। खुशीयों का यह पर्व बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है। होली के अवसर पर सबको समाज से बुराईयां व कुरीतियां दूर करने का संकल्प भी लेना चाहिए। रंगों के इस उत्सव को प्रेम व सद्भाव से मनाना चाहिए। होली के रंग संदेश देते हैं कि भेदभाव, जातपात, ऊँच-नीच, की दीवारों को तोड़ते हुये सभी प्रेम और सौहार्द के रंगों में रंग जाये।

जिस प्रकार रंग एक दूसरे में मिलकर एक नये और खूबसूरत रंग का निर्माण करते हंै। उसी प्रकार हम सभी आपस के सभी भेदभाव मिटाकर, सारे मदभेद भूल कर ऊँच-नीच और छोटे -बड़े का बन्धन  तोड़, सारी नफरत की दीवारों को मिटा कर एक नये समाज का निर्माण करें। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि होली आनन्द, उल्लास, उमंग और तरंग का पर्व है। इसे आत्मसात कर जीवन में आगे बढें।

भारतीय संस्कृति व सनातन परंपराओं को दर्शाने वाले पर्व को मिलजुल कर ही मनाना चाहिए। मन के सभी विकारों को दूर कर पर्वो के उत्सव में शामिल हों। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता हिंदू संस्कृति व अपनी पंरपरांओं को निष्ठापूर्वक मनाते चले आ रहे हैं। होली पर्व एकता, भाईचारे व सौहार्द का पर्व है। समरसता का वातावरण पर्वो पर देखने को मिलता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को होली पर्व की बधाई दी। इस दौरान कार्यकताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की खुशीयों को दर्शाते हुए अबीर गुलाल से जमकर होली खेली। होली के परंपरागत गीतों पर जमकर थिरके। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *