कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया नवनियुक्त भाजयुमो पदाधिकारियों का स्वागत

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 7 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम जारी है। शनिवार को डाम कोठी पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनियुक्त भाजयुमो पदािधकारियों प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत, कन्हैया खेवड़िया, एवं नितिन चैहान का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है।

भारतीय जनता पार्टी ने सदा ही युवा चेहरों को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवाओं के राजनीति में बेहतर भविष्य के लिए चिंतित रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ से कम नहीं है बल्कि इन युवाओं के दम पर ही पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि कि यह युवा चेहरे पार्टी की रीति नीति के अनुसार समाज में अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। इस अवसर पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने भी भाजयुमो पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा संगठन भाजयुमो पार्टी की रीढ़ है।

युवाओं के दम पर आने वाले चुनाव में भाजपा एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री बनाए गए हरजीत सिंह व उपाध्यक्ष कन्हैया खेवड़िया ने पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने वाला प्रमुख दल है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, एडवोकेट राजकुमार, तरूण नैय्यर, उज्जवल पंडित, अजीत कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *