सीसी रोड़ का उद्घाटन किया

Haridwar News
Spread the love

अरविंद


हरिद्वार, 5 जुलाई। गंगा निलियम होटल वाली गली में सीसी रोड का उद्घाटन करुणेश सैनी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसके वार्ड नंबर 11 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी दीपक शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू मनोचा, जॉनी अरोड़ा, देवेंद्र अहूजा आदि ने सहयोग किया। करूणेश सैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य में एक और कड़ी को जोड़ा गया है। पूर्व में भी इस सड़क पर दीपक शर्मा के माध्यम से सीवर लाइन का भी संपूर्ण कार्य कराया गया। सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया।