बच्चों संग मनाया चाचा नेहरू का जन्म दिन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 नवम्बर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान व कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल के दिशा निर्देश पर लालढांग के कटेबड में प्रदेश सचिव सुनीता सिंह के सौजन्य से कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ पंडित नेहरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा बच्चों को फल, टाफियां आदि वितरित किए। सुनीता सिंह ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद पहले प्रधानमंत्री बने पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद प्यार था। बच्चों से उनके लगाव को देखते हुए सभी उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। आजादी मिलने के बाद पंडित नेहरू ने देश को विकास के मार्ग पर ले जाने के लिए कल कारखानों की स्थापना तथा आधुनिक खेती के लिए संसाधनों का विकास किया।

भांखड़ा नांगल बांध जैसे कई बांध बनवाए। जिससे खेती की सिंचाई किए जाने की समस्या का समाधान हुआ। बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों को शिक्षा के लिए शिक्षा क्षेत्र में कई सुधार किए तथा विद्यालयों का निर्माण किया। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू के दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए सभी को देश के विकास में योगदान करना चाहिए।

इस दौरान अमनदीप सिंह, सुचित्रा कौर, लक्ष्मी बाई, इशांत जोशी, पार्वती जोशी, तुषार, हर्ष जोशी, मुकेश जोशी, अंकुर कांडपाल आदि के अलावा वाणी, सोना, आरती, पिहु, वंश, गौरी, मनोज, शोभा, जानवी, राधा, रीतिक, निशा, पूजा, गौरव, तीतली आदि बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *