सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चुराने वाला दबोचा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 2 फरवरी। नगर कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित पुरानी लोधामण्डी से सीसीटीवी कैमरो की डीवीआर चुराने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुरायी गयी डीवीआर बरामद की है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुरानी लोधामण्डी निवासी रामसरन ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर लिए जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इन्द्राबस्ती तिराहे विजय कश्यप निवासी टिबड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे चोरी की गयी डीवीआर भी बरामद कर ली गयी है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, उपनिरीक्षक मनोज शर्मा, कांस्टेबल अमित व दीप गौड़ शामिल रहे।