बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

Haridwar News
Spread the love

नदीम सलमानी


हरिद्वार, 25 दिसम्बर। स्वागत सामाजिक संस्था ने क्रिसमस का पर्व नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान संस्था की और से बच्चों को केक, मिठाईयां, चाॅकलेट आदि वितरित किए। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक नसीम सलमानी ने कहा कि क्रिसमस एक समुदाय का त्योहार नहीं रहा। यह सभी धर्मों का एक सामूहिक उत्सव हो गया है। सलमानी ने कहा कि क्रिसमय सभी को बच्चों की शिक्षा व उन्नति की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
महासचिव गुलनवाज सिद्दीकी ने कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं। नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ त्यौहार मनाने से त्यौहार की खुशीयां दोगुनी हो जाती है।
कोषाध्यक्ष तबस्सुम सिद्दीकी ने कहा है कि जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का पर्व सभी को मानव सेवा का संदेश देता है।
संस्था की सदस्य सानिया सिद्दीकी ने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में त्योहारों की संस्कृति भी अपनी सीमाएं लांघ चुकी है। पूरा विश्व समुदाय विभिन्न सांस्कृतिक पर्वों को उल्लास के साथ मनाता है। क्रिसमस का संदेश आपस में खुशियां बांटना, खुश रहना, प्रेम व भाईचारा फैलाना है।
इस अवसर पर सोमपाल, मेहरबान अली, सागर कुमार, आशीष, महक सिद्दीकी, सोहेल सिद्दीकी, राकेश बादल, अनिल, आयुष चैहान, नीतू, आबाद, शाहिद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *