चाकू व अवैध शराब सहित पकड़े

Crime
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 6 नवंबर। हरकी पैड़ी पर अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहे यूपी के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हरकी पैड़ी चैकी पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक से पूछताछ करते हुए उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम श्यामू सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी शादीपुर उ.प्र.बतया।

उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर चालान कर दिया गया। दूसरी ओर हरकी पैड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक बैरागी कैंप निवासी विक्की उर्फ बादशाह को देशी शराब के 28 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।