चंडीपुल के नीचे अबोध बालिका शव मिलने से सनसनी

Crime Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 मार्च। चंडीपुल के नीचे गंगा किनारे अबोध बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। शव की पहचान शेर सिंह निवासी नेहटोर बिजनौर हाल निवासी ग्राम नौरंगाबाद गैंडीखाता थाना श्यामपुर पुत्री कुमारी माही के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामना आया कि लंबे समय तक निमोनिया से ग्रस्त होने के चलते बालिका की मृत्यु हो गयी थी। जिसे परिजनों चंडीघाट शमशान के पास गंगा तट पर दफना दिया था। बारिश के कारण गंगा में पानी बढ़ने से शव गंगा में आ गया। जांच पड़ताल के पश्चात पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।