चंद्रकाता बनी सरस्वती फाऊंडेशन की अध्यक्ष

Uncategorized
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 4 जनवरी। महिलाओं के उत्थान गरीब बच्चों व समाज के शोषित वर्ग की सहायता के लिए गठित सरस्वती फाऊंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी में चंद्रकांता प्रदेश अध्यक्ष, बबली प्रदेश महामंत्री, गुरजीत प्रदेश कोषाध्यक्ष, राशि, सोनिया धीर व सोनिया शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूजा काला प्रदेश सचिव, पुष्पांजलि साहु प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व मनीषा सुरी को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

शिवालिक नगर में कार्यकारिणी की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा ने कहा कि समाज का एक बड़े वर्ग की समस्याएं आज भी सरकार या प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती हैं। जानकारी के अभाव में महिलाएं आज भी शोषण का शिकार हो जाती है। अनेक बच्चे बाल मजदूरी को मजबूर किए जाते है। ऐसी अनेक समस्या ऐसे हैं जो सामने नहीं आ पाती हैं।

ऐसे मे सामाजिक संगठन उनकी सहायता कर सकते हैं। फाउंडेशन के पदाधिकारी जरूरतमंदों व वंचितों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। फाउंडेशन के संरक्षक संजीव चौधरी ने कहा कि सरस्वती फाउंडेशन शोषित व वंचित समाज की समस्याओं को दूर करने में सहयोग करेगी। अन्य लोगों को गरीबों, वंचितों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। फाउंडेशन की अध्यक्ष चंद्रकांता ने कहा कि महिलाओं, गरीब बच्चों व समाज के शोषित वर्ग की समस्याओं का समाधान कराने के साथ उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में फाउंडेशन सेतु का कार्य करेगा।

इस अवसर पर अरविन्द चौधरी, पुष्पेंद्र, संतोष यादव, जगदीप भारद्वाज, आंशिका शर्मा, नीलू,जिगनेश रोहिला, राकेश, नीतु सहित कई समाज सेवी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *