हिंदू जागरण मंच ने किया भाजपा को समर्थन देने का ऐलान

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 6 फरवरी। हिंदू जागरण मंच ने चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का ऐलान किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नाथीराम सैनी ने कहा कि हिंदू जागरण मंच राष्ट्र एवं हिन्दुत्व के हित में कार्य करता रहा है। भारतीय जनता पार्टी भी कहीं ना कहीं इसी विचारधारा के साथ है। राममंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाकर भाजपा सरकार ने देश की एकता अखण्डता को मजबूत करने का कार्य किया है।

भाजपा शासित राज्य सरकारों ने धर्मांतरण विरोधी कानून बनाकर लागू किया। लव जेहाद जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का कार्य किया। जबकि पिछली कांग्रेस सरकार ने गंगा को नहर घोषित कर आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया। भाजपा सरकार ने गंगा को नहर घोषित करने वाले अध्यादेश को बदलकर हिंदू स्वाभिमान की रक्षा की।

प्रैसवार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी, महामंत्री डा.रूद्रमन, महानगर प्रचार प्रमुख मनीष काम्बोज, संपर्क प्रमुख ठाकुर राजकुमार, उपाध्यक्ष नवदीप भारद्वाज, नगर अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह व अर्पण आजाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *