जन्माष्टमी पर मांस व अंडे की बिक्री पर रोक लगाए प्रशासन-चरणजीत पाहवा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 17 अगस्त। भैरव सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत पाहवा ने कार्यकर्ताओं के साथ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन प्रस्तुत कर जन्माष्टमी पर नगर निगम क्षेत्र में मांस व अंडे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान चरणजीत पाहवा ने कहा कि जन्माष्टमी हिंदू समाज का बेहद खास पर्व है।

जन्माष्टमी पर लोग व्रत, पूजन आदि कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस अवसर पर जगह-जगह कृष्ण लीलाओं का आयोजन भी किया जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में मांस व अंडे की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगायी जाए।