चरस समेत दबोचा

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 अप्रैल। थाना बहादराबाद पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर चरस बरामद की है। दासपुर माजरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किए गए आरोपी अरूण पुत्र अनिल निवासी रूड़की के कब्जे से 175 ग्राम चरस बरामद की गयी है। पुलिस टीम में एसआई जगमोहन, कांस्टेबल राहुल देव, दिनेश चैहान व वीर सिंह शामिल रहे। दूसरी और नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी सुमन कुमार पुत्र वासुदेव सैनी निवासी मिश्रा वाली गली ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर देशी शराब के 20 पव्वे बरामद किए हैं।