दो जेसीबी व खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने की जब्त

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 1 अप्रैल। लकसर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से दो जेसीबी व एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है। ग्राम टांडा मेहतोली अलावलपुर के पास बाण गंगा में अवैध खनन किए जाने की सूचना पर लकसर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रात के अंधेरे में गंगा में खनन होते पाया। पुलिस को देखकर खनन करने वाले भाग खड़े हुए।

पुलिस ने मौके से दो जेसीबी मशीन व खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस टीम में भिक्कमपुर चौकी इंचार्ज एसआई अशोक रावत, सुल्तानपुर चैकी प्रभारी एसआई मनोज नौटियाल, हेडकांस्टेबल खजान सिंह, हेडकांस्टेबल सुधीर, कांस्टेबल मनोज डोभाल व देवेंद्र शामिल रहे।