चौधरी अजीत सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति-चौधरी देवपाल राठी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 6 मई। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जाट महासभा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मां गंगा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। जाट महासभा के अध्यक्ष चैधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि चैधरी अजीत सिंह के निधन को भारतीय राजनीति को अपूर्णीण क्षति हुई है। जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। चौधरी अजीत सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। सक्रिय राजनीति में आने से पहले उन्होंने 17 वर्ष तक अमेरिका में आईबीएम कंपनी में कार्य किया।

आईबीएम कंपनी में कार्य करने वाले वे पहले भारतीय थे। चौधरी चरणसिंह की मृत्यु के बाद उनकी विरासत सभालने के लिए वे राजनीति में आये और सात बार सांसद व एक बार राज्यसभा सदस्य रहने के साथ विभिन्न सरकारों में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। किसान नेता के रूप में किसानों, मजदूरों, बुनकरों के उत्थान व विकास में भी चैधरी अजीत सिंह का अहम योगदान रहा। आप किसनो के बड़े नेता थे आपने अपने कार्यकाल में अनेको कार्य किसानों, मजदूरों, बुनकरों के लिए किए। उनके निधन से भारतीय राजनीति में उत्पन्न हुई शून्यता को भरा नही जा सकता। देश ने एक चिंतक, विचारक,किसान नेता को खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *