चोरी बाईक समेत एक दबोचा

Crime
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 20 अक्टूबर। बहादराबाद पुलिस ने चोरी की दो बाईक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी कर पथरी पुल के पास से चोरी की बाईक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू कश्यप पुत्र राजकुमार निवासी रूड़की बताया। उसने बताया कि बरामद बाईक उसने बेगमपुर से चोरी की है। उसकी निशानदेही पर पास ही झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी एक अन्य बाईक भी बरामद की गयी। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक गोविन्द कुमार ने बताया कि आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम में एसआई सतीश शाह, हेड कांस्टेबल निजाम अली, कांस्टेबल विपिन सकलानी व दिनेश कुमार शामिल रहे।