गणेशोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 सितम्बर। गणपति सेवा संघ द्वारा ऋषिकुल मैदान में आयोजित गणेशोत्सव में माउंट लिट्रा स्कूल के प्राचार्य निवासन राव, गायत्री पीठ शांतिकुंज के मानवी, अशोक पाराशर, पंकज अरोड़ा आदि महा आरती में शामिल हुए और पूजा अर्चना कर गणपति का आशीर्वाद प्राप्त किया। गणपति सेवा संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश माटा ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर माउंट लिट्रा स्कूल, गायत्री पीठ शांतिकुंज, ग्रैंड फिनाले ग्रुप वीआर डांस एकेडमी, संजना डांस ग्रुप के बच्चों हर्षित, संपदा, आंचल, परिधि, गीता, खुशी, सोना व नीलिमा कश्यप आदि ने सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले सभी बाल कलाकरों को गणपति सेवा संघ की और से पुरूस्कृत किया गया।

निवासन रावत ने कहा कि गणपति सेवा संघ श्रद्धालुजनों को पूजा अर्चना का अवसर प्रदान करने के साथ बाल कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मंच भी उपलब्ध कराता है। मंच पर कला प्रदर्शन करने से बच्चों का उत्साहवर्द्धन होता है। साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। पंकज अरोड़ा ने कहा कि भगवान गणपति सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि गणपति के आशीर्वाद से बच्चों की प्रतिभा दूर दूर तक पहुंचेगी। इस दौरान ओमप्रकाश माटा, विजय भंडारी, मनोज शुक्ला, रामदास जैन, हनी शर्मा, संजना भाटिया, संदीप अग्रवाल, कालू खन्ना, राजीव पराशर, पूजा, संध्या, सोनी, निक्की, राधिका, प्राची, सुरेश, अमित, प्रिंस, पियूष, मोंटू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *