चोरी की दो मोटरसाईकिल सहित चार दबोचे

Crime Uncategorized
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 15 जून। सिडकुल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाईकिल व प्लास, पेचकस, हथौड़ा, सरिया आदि उपकरण बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने बताया कि चोरी, नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध रावली महदूद क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे हैं।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर छापामारी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से यूपी के मुजफ्फर नगर व हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र से चुरायी गयी दो मोटरसाईकिल व चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए है। चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई सोहन रावत, संदीप चैहान, अर्जुन कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र, प्रदीप, जयदेव सिंह, नरेश तोमर, मनोज कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।