सीएम के सख्त निर्देश पर यूकेपीएससी एई, जेई परीक्षा में गड़बड़ी की हरिद्वार पुलिस की एसआईटी जांच के बाद हुआ मुकदमा दर्ज

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 3 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच के बाद थाना कनखल में एई, जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 नामजद लोगो पर धारा 420,409,120 बी आईपीसी, 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है।

भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा। यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं के संबंध में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो।

भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।