छात्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को

Haridwar News Medical
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 3 फरवरी। समाजसेवी संस्था भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद द्वारा शनिवार 4 फरवरी को विद्यालयी छात्रों के लिए एसएमएसडी इण्टर कॉलेज खड़खड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के महासचिव बालकृष्ण ने बताया कि शिविर का आयोजन वरिष्ठ देवभूमि पाॅलीक्लीनिक केे बाल रोग विशेषज्ञ डा.विकास दीक्षित देवभूमि देखरेख में किया जा रहा है। इसके तहत एक नई पहल की जा रही है।

जिसमें खून की कमी (सीवियर एनीमिया) के रोगियों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा व ऐसे मरीजों को निगरानी में रखा जायेगा। जब तक इस मापदंड पर पूर्ण स्वास्थ्य लाभ ना हो जाए। शिविर में वरिष्ठ फिजीशियन डा.एंडले सहित योग्य चिकित्सकों द्वारा रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं औषधि वितरण की व्यवस्था की गई हैं।