मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में होगा प्रदेश का चहुंमुखी विकास-मनव्वर कुरैशी

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 8 जुलाई। वरिष्ठ भाजपा नेता मनव्वर कुरैशी ने केंद्रीय मंत्री मण्डल में युवा चेहरे शामिल किए जाने व पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पीएम मोदी की दूरदर्शी नीति का परिचायक बताया। प्रैस को जारी बयान में मनव्वर कुरैशी ने कहा कि नया केंद्रीय मंत्री मण्डल एवं प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अवश्य ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। उत्तराखण्ड के विकास में बेहतर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री मण्डल के विस्तार में प्रत्येक वर्ग के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना मोदी सरकार की बेहतर रणनीति को दर्शाता है।

उत्तराखण्ड से सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्री मण्डल मे शामिल कर उत्तराखण्ड राज्यवासियों को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर समूचे वर्ग को लाभ दिलाने में मंत्री मण्डल एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने मोदी सरकार का आभार जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।

मनव्वर कुरैशी ने कहा कि विपक्ष लगातार औछी राजनीति करने पर आमादा है। अनर्गल बयानबाजी कर भाजपा की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन देश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कुशल नेतृत्व में युवा वर्ग भाजपा की रीति नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान पार्टी में मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *